फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने की योग इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी से शादी, सामने आईं तस्वीरें
फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन डिज़ाइनर/ऐक्ट्रेस मसाबा गुप्ता के पूर्व पति मधु मंटेना ने रविवार को योग इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी से शादी की और इरा ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।" दोनों की शादी मुंबई स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। मधु ने 'गजनी', 'मसान', 'क्वीन' समेत कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।