फिल्म 'बाहुबली' से पहले केवल दक्षिण के लोग ही मुझे जानते थे: ऐक्टर सत्यराज
फिल्म 'बाहुबली' (2015) में कटप्पा की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर सत्यराज ने कहा है कि उनके लिए जीवन के 2 हिस्से हैं, एक 'बाहुबली' से पहले और दूसरा इस फिल्म के बाद का। उन्होंने कहा, "इस फिल्म से पहले मुझे केवल साउथ के लोग जानते थे या फिर दुनिया में जहां भी तमिल भाषी लोग रहते थे वही जानते थे।"