फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे सिकंदर खेर व शोभिता धुलिपाला

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला व अभिनेता सिकंदर खेर फिल्म 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें अभिनेता देव पटेल भी नज़र आएंगे और यह बतौर निर्देशक उनकी डेब्यू फिल्म होगी। शोभिता ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर आपके साथ साझा करते हुए खुशी हो रही है।"

Load More