फिल्म 'मिली' में मेरा रोल मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक: जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'मिली' में उनकी भूमिका उनके करियर की 'सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक' रही है। उन्होंने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं...हमने माइनस 10 डिग्री में शूटिंग की थी...बीमार पड़ गई लेकिन अंत में...(फिल्म से) मुझे बहुत संतुष्टि मिली।" बकौल जान्हवी, वह चाहती हैं कि उनके माता-पिता को उनपर गर्व हो।