फिल्म 'वीरगति' की शूटिंग के दौरान सलमान खान रात-रातभर वर्कआउट किया करते थे: ऐक्टर अखिलेंद्र
फिल्म 'वीरगति' में अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर चुके अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने एक साक्षात्कार में बताया है कि 'वीरगति' की शूटिंग के दौरान सलमान रात-रातभर वर्कआउट किया करते थे। बकौल अखिलेंद्र, फिल्म के हर शूट से पहले भी सलमान वर्कआउट करते थे। उन्होंने कहा, "यह पहली फिल्म थी जिसमें सलमान ने पहली बार अपनी बॉडी दिखाई थी।"