फिल्म से पहले पूर्वोत्तर के 7 राज्यों के बारे में पता नहीं था: 'अनेक' को लेकर अनुभव सिन्हा
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' को लेकर कहा कि इसकी शुरुआत नागालैंड निवासी उनके टीचर से हुई जो उन्हें ताई-ची (चाइनीज़ मार्शल आर्ट्स) सिखाते थे। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें पूर्वोत्तर के 7 राज्यों के बारे में पता नहीं था लेकिन फिल्म का विचार आने के बाद उन्होंने लोगों से बातचीत करना व रिसर्च करना शुरू किया।