फिल्म सेट पर बहुत पैसे बर्बाद होते हैं, कोविड-19 के बाद लोग इसे लेकर सजग हुए: कबीर खान
फिल्ममेकर कबीर खान ने कहा है कि फिल्मों के सेट पर पैसों की बहुत बर्बादी होती है और कोविड-19 महामारी के बाद लोग इसे लेकर सजग हुए हैं। उन्होंने कहा, "लोग खर्चों को लेकर सावधान हुए हैं। कई बार बजट उन चीज़ों पर बढ़ता है जो पर्दे पर नहीं दिखतीं और सभी उसी को कम करने की कोशिश में हैं।"