फिल्म स्कूलों में 'ऐनिमल जैसी फिल्म कैसे बनाएं?' सिखाया जाना चाहिए: राम गोपाल वर्मा
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'ऐनिमल' की तारीफ करते हुए रविवार को 'X' पर लिखा, "अब भारतीय फिल्में वैसी नहीं रहेंगी जैसा पहले लोग सोचा करते थे।" उन्होंने कहा, "फिल्म स्कूलों के पाठ्यक्रम को तुरंत खत्म कर सिर्फ 'ऐनिमल जैसी फिल्म कैसे बनाएं?' सिखाया जाना चाहिए।" बकौल वर्मा, किसी को नहीं पता कि लोगों को क्या पसंद आएगा।