फिल्म स्त्री 2 को लेकर बेहद उत्साहित हूं, 2023 खास है: 'पाताल लोक' फेम अभिषेक बनर्जी
वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' फेम अभिषेक बनर्जी ने 2023 को खास बताया है। उन्होंने कहा, "(फिल्म) 'स्त्री 2' का सफर बहुत शानदार होने वाला है। यह सोचकर उत्साहित हूं कि लोग (आगामी फिल्मों में) मेरी भूमिकाओं को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।" 2018 में आई फिल्म स्त्री में अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।