फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में किसने जीता कौनसा पुरस्कार?
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट ऐक्ट्रेस (आलिया भट्ट), बेस्ट डायरेक्टर (संजय लीला भंसाली) और बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार जीता। संजय मिश्रा को 'वध' के लिए बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स) जबकि तबू ('भूल भुलैया 2') और भूमि पेडनेकर ('बधाई दो') को बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला। ऐंड्रिया केवेचुसा ('अनेक') ने बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड जीता।