फिल्मफेयर और आईफा में बैकग्राउंड डांसर थी, कॉमनवेल्थ गेम्स में भी परफॉर्म किया: मसाबा

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी व ऐक्ट्रेस-फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने कहा है कि वह फिल्मफेयर और आईफा जैसे अवॉर्ड शोज़ में बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थीं। उन्होंने कहा, "मैं श्यामक डावर के लिए डांस करती थी, उनके साथ मॉडर्न-कंटेंपररी करती थी। मैंने ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में परफॉर्म किया। लोगों के लिए परफॉर्म करना मुझे अच्छा लगता था।"

Load More