फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और सनी कपूर ने की सिख रीति-रिवाज़ों के साथ शादी; शेयर कीं तस्वीरें
फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और उनके मंगेतर सनी कपूर ने सोमवार को सिख रीति-रिवाज़ों के साथ शादी कर ली। गुनीत ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मुझे पता है कि मेरे माता-पिता हमें स्वर्ग से देखकर मुस्करा रहे होंगे। शुभकामनाओं, आशीर्वाद और संदेशों के लिए आप सभी का शुक्रिया...हमारे जीवन के सबसे बड़े दिन का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।"