फिल्ममेकर शेखर कपूर ने गाज़ा के भूखे बच्चों की तस्वीर शेयर कर की मेट गाला 2024 की आलोचना
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर मेट गाला 2024 की आलोचना की है। उन्होंने इवेंट से ऐक्ट्रेस ज़ेंडेया और गाज़ा के भूखे बच्चों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "यह एक संघर्ष है...यह आपको झकझोर देता है। आप किस दुनिया में रहते हैं?" उन्होंने लिखा, "क्या एक ही दुनिया में दो स्वीकार्य वास्तविकताओं का होना सही है?"