फिल्मी करियर छोड़ना मेरा अपना फैसला था, मुझे 'मदर इंडिया' की उपाधि न दें: जया बच्चन
जया बच्चन ने 'जब आपने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी थी तब आप सुपरस्टार थीं...' पर कहा है, "लोगों ने इसे त्याग के तौर पर देखा और मुझे 'मदर इंडिया' घोषित कर दिया।" उन्होंने कहा, "मैंने वही किया जो मैं करना चाहती थी। इसमें कुछ त्याग जैसा नहीं था। मैं वैसी इंसान नहीं हूं कि कोई और मुझसे कुछ भी करवा ले।"