फिल्मों के खिलाफ 'बायकॉट कैंपेन' के लिए बॉलीवुड में 'एकता की कमी' ज़िम्मेदार: अनुराग
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा है कि अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' व आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों के खिलाफ चल रहे 'बायकॉट कैंपेन' के लिए बॉलीवुड में 'एकता की कमी' ज़िम्मेदार है। बकौल कश्यप, कुछ समय पहले जब उन्होंने किसी के लिए खड़े होने की कोशिश की तो उनसे कहा गया कि यह उनकी लड़ाई नहीं है।