फिल्मों के लिए अपमानजनक शब्द है 'पैन-इंडिया', इसका इस्तेमाल बंद होना चाहिए: सिद्धार्थ
अभिनेता सिद्धार्थ ने कई रीजनल फिल्मों को 'पैन-इंडिया फिल्म' कहे जाने पर कहा है, "पैन-इंडिया बहुत ही अपमानजनक शब्द है।" उन्होंने कहा, "इसका इस्तेमाल यह बताने के लिए हो रहा है कि एक रीजनल फिल्म में वे चीज़ें हैं जो भारतीय फिल्मों यानि बॉलीवुड में होती हैं।" बकौल सिद्धार्थ, "पैन-इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद होना चाहिए...सिर्फ भारतीय फिल्म कहना चाहिए।"