फिल्मों में अब 40 साल के व्यक्ति की मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हूं: शेफाली शाह

अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा है कि वह अब फिल्मों में 40 साल के व्यक्ति की मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "अगर ऐक्टर्स इन भूमिकाओं को निभाने का विकल्प चुनते हैं तो हम कमेंट करने वाले कौन होते हैं।" गौरतलब है, वह 'वक्त' (2005) में खुद से 5 साल बड़े अक्षय कुमार की मां बनीं थीं।

Load More