फिल्मों में केवल पैसे और शोहरत के लिए नहीं आना चाहिए, काम दिल से करें: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में केवल पैसे और शोहरत के लिए नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा, "पहले समझें कि आप यहां (इंडस्ट्री में) क्यों आना चाहते हैं। अपनी पसंद और ज़रूरतों को समझें। काम दिल से करेंगे तो जीवन में पैसा ज़रूर मिलेगा।" ऐक्टर ने बताया कि उनकी पहली तनख्वाह ₹1,700 थी।