फिल्मों में जाने के लिए 24 साल की उम्र में ₹35 लाख/माह का टीवी कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा था: मैसी

अभिनेता विक्रांत मैसी ने बताया है कि उन्होंने 24 साल की उम्र में फिल्मों में जाने के लिए टीवी इंडस्ट्री का ₹35 लाख/महीने का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा था। बकौल मैसी, उनके माता-पिता इस फैसले से हैरान थे। उन्होंने कहा, "अगले 1.5 साल में मेरी सेविंग्स खत्म हो गई...तब ऑडिशन में जाने के लिए शीतल (उस वक्त गर्लफ्रेंड) मुझे पैसे देती थी।"

Load More