फीफा ने सुनील छेत्री के सम्मान में शेयर किया मेसी और रोनाल्डो के साथ उनका पोस्टर
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के एलान के बाद फीफा ने उनके सम्मान में पोस्टर शेयर किया है। इसमें उन्हें पोडियम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ दिखाया गया है। छेत्री अभी खेल रहे खिलाड़ियों में रोनाल्डो और मेसी के बाद दुनिया के तीसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।