फीफा रैंकिंग में 121वें स्थान पर लुढ़की भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम
फीफा की ताज़ा रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 121वें स्थान पर लुढ़क गई है जो 7 वर्षों में भारत की सबसे खराब रैंकिंग है। पिछले महीने गुवाहाटी में आयोजित हुए फीफा विश्व कप 2026 क्वॉलिफायर के दूसरे दौर में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 1-2 से हार गया था। भारत ने 1996 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (94) हासिल की थी।