फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर पहुंचा भारत, 7 वर्ष में सबसे खराब रैंकिंग
भारतीय फुटबॉल टीम हाल ही में एएफसी एशियाई कप में खराब प्रदर्शन के चलते गुरुवार को फीफा रैंकिंग में 15 पायदान खिसककर 117वें स्थान पर पहुंच गई। यह भारत की जनवरी 2017 में 129वीं रैंकिंग के बाद सबसे खराब रैंकिंग है। गौरतलब है कि भारत की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग 2015 में 173वीं थी।