फीफा व यूईएफए ने रूस को सभी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से निलंबित किया
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच फीफा और यूईएफए ने रूसी टीमों को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से 'अगले नोटिस तक' निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कतर में इस साल के अंत में फीफा विश्व कप होना है। वहीं, यूईएफए रूसी गैस कंपनी गज़प्रोम के साथ अपने स्पॉन्सरशिप डील को भी रद्द करेगा।