फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक मैच बॉल का नाम 'अल रिहला' क्यों रखा गया है?
फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक मैच बॉल का नाम 'अल रिहला' रखा गया है। फीफा ने बताया कि यह संस्कृति, वास्तुकला, आइकॉनिक बोट्स और कतर के झंडे से प्रेरित है जबकि अरबी में 'अल रिहला' का अर्थ 'यात्रा' होता है। बकौल फीफा, टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी अन्य गेंद की तुलना में 'अल रिहला' काफी तेज़ भागती है।