फीफा विश्व कप 2022 के पहले मैच में इक्वाडोर ने कतर को हराया, वेलेंसिया ने रचा इतिहास
फीफा विश्व कप-2022 के पहले मुकाबले में रविवार को इक्वाडोर ने मेज़बान कतर को 2-0 से हरा दिया। इक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान एनर वेलेंसिया ने दागे। इसके साथ ही 33-वर्षीय वेलेंसिया कुल 5 गोल के साथ फीफा विश्व कप इतिहास में इक्वाडोर के सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इक्वाडोर के एगस्टिन डेल्गाडो (3-गोल) को पछाड़ा।