फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ गोल दागने के बाद भावुक हुए डी मरिया
अर्जेंटीना के आंखेल डी मरिया रविवार को फ्रांस के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में गोल दागने के बाद जश्न मनाते समय भावुक हो गए। डी मरिया ने मैच के 36वें मिनट में गोल दागा जिसकी बदौलत अर्जेंटीना ने फ्रांस पर 2-0 की बढ़त बना ली। फीफा विश्व कप 2022 में यह डी मरिया का पहला गोल है।