फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में कौन किसके खिलाफ खेलेगा?
फीफा विश्व कप-2022 के पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना फीफा विश्व कप-2018 के उप-विजेता क्रोएशिया से होगा। यह मैच 14 दिसंबर (बुधवार) को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे होगा। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा और यह 15 दिसंबर (गुरुवार) को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। मोरक्को अपना पहला विश्व कप सेमीफाइनल खेलेगा।