फीफा विश्व कप 2022 में किन खिलाड़ियों ने दागे सर्वाधिक गोल?
फ्रांस के 23-वर्षीय स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2022 में सर्वाधिक (8) गोल दागे। उनके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का स्थान है जिन्होंने 7 गोल दागे। वहीं, फ्रांस के ओलिवियर गिरौड और अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज़ ने 4-4 गोल दागे। ब्राज़ील के रिचार्लिसन और पुर्तगाल के गोंसालो रामोस सहित 7 खिलाड़ियों ने 3-3 गोल दागे।