फीफा विश्व कप 2022 में किसने जीता कौनसा पुरस्कार?

फ्रांसीसी स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप-2022 में सर्वाधिक गोल (8) दागने के लिए 'गोल्डन बूट' अवॉर्ड जीता। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 'गोल्डन बॉल' अवॉर्ड जीता जो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलता है। अर्जेंटीना के 21-वर्षीय मिडफील्डर एंज़ो फर्नांडिस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी रहे जबकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ को 'गोल्डन ग्लव' अवॉर्ड मिला।

Load More