फीफा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ सोते दिखे मेसी, वायरल हुई तस्वीर
फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराने के बाद अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें एक में वह फीफा विश्व कप की ट्रॉफी के साथ सोते नज़र आ रहे हैं। वायरल हुईं इन तस्वीरों में वह बेड पर ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। मेसी ने कैप्शन लिखा, "गुड मॉर्निंग।"