फीफा विश्व कप की स्ट्रीमिंग में दिक्कत आने पर ट्रोल हुआ जियो सिनेमा ऐप, कंपनी ने मांगी माफी
जियो सिनेमा ऐप पर फीफा विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान बफरिंग की समस्या आने पर कई लोगों ने ऐप को ट्रोल किया है। जियो सिनेमा ने ट्वीट किया, "हम आपको एक शानदार अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कृपया अपने ऐप को अपडेट करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"