फीफा विश्व कप जीतने के बाद मेसी को कंधों पर उठाए अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की फोटो हुई वायरल

फीफा विश्व कप-2022 जीतने के बाद कप्तान लियोनेल मेसी को कंधों पर उठाए अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फीफा विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, "ऐतिहासिक।" मेसी ने रविवार को फ्रांस के खिलाफ फाइनल में 2 गोल और पूरे टूर्नामेंट में 7 गोल दागे।

Load More