फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना-फ्रांस के फाइनल से पहले एसबीआई की पासबुक की फोटो हुई वायरल
फीफा विश्व कप-2022 में अर्जेंटीना-फ्रांस के फाइनल से पहले एसबीआई की पासबुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अर्जेंटीना की जर्सी और पासबुक के रंगों में समानता के संदर्भ में एक फुटबॉल फैन ने लिखा, "भारतीय इसी वजह से अर्जेंटीना का समर्थन कर रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "शुक्र है...फुटबॉल में लंच टाइम नहीं होता।"