फीफा विश्व कप में जीत के बाद स्पैनिश फुटबॉल संघ चीफ ने महिला खिलाड़ी को किया किस
महिला फीफा विश्व कप 2023 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ स्पेन की जीत के बाद स्पैनिश फुटबॉल संघ के प्रमुख लुईस रुबिअल्स ने स्पेन की खिलाड़ी जेनी हरमोसो के होठों पर किस किया जिसका वीडियो सामने आया है। प्रतिक्रिया में एक फुटबॉल फैन ने लिखा, "एकदम भद्दी हरकत।" अन्य ने लिखा, "इन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।"