फीफा विश्व कप में स्वीडन के खिलाड़ियों को खुद को महिला साबित करने को किया गया मजबूर: किताब
स्वीडन की पूर्व महिला फुटबॉलर नीला फिशर ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि 2011 फीफा महिला विश्व कप में स्वीडन की खिलाड़ियों को खुद को महिला साबित करने के लिए डॉक्टर को अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने पड़े थे। उन्होंने लिखा, "हमें कहा गया था कि कुछ दिन 'उस जगह' शेव नहीं करना है, जैसा कहा गया...वैसा हमने किया।"