फीफा विश्व कप मैच के दौरान ईरान के गोलकीपर को सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया
फीफा विश्व कप-2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान ईरानी गोलकीपर अलीरेज़ा बैरनवंद को अपने साथी खिलाड़ी माजिद हुसैनी से टकराने के बाद सिर में चोट लग गई। मैदान पर काफी देर तक ट्रीटमेंट के बाद 30-वर्षीय बैरनवंद को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। मैच के 20वें मिनट में उनकी जगह सैयद हुसैन हुसैनी ने ली।