फुटबॉल कमेंटेटर पीटर ड्रूरी ने हर्षा भोगले को बताया अपना 'हीरो', उन्होंने दी प्रतिक्रिया
ब्रिटिश फुटबॉल कमेंटेटर पीटर ड्रूरी ने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को अपना 'हीरो' बताया है। ड्रूरी ने कहा, "हम अगले हफ्ते लंदन में मिल रहे हैं। मुझे इसका इंतज़ार है। वह मेरे हीरो हैं।" हर्षा ने जवाब दिया, "यह पीटर का बड़प्पन है लेकिन मुझे लगता है वह विनम्रतापूर्वक कुछ ज़्यादा ही कह गए, फिर भी मुझे यह मंज़ूर है।"