फुटबॉल ने फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की: फीफा विश्व कप फाइनल पर पेले
ब्राज़ील के लेजेंड फुटबॉलर पेले ने फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, "फुटबॉल ने हमेशा की तरह आज फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की।" उन्होंने कहा कि लियोनेल मेसी अपना पहला विश्व कप जीतने के हकदार थे। पेले ने लिखा, "बधाई हो, अर्जेंटीना! डिएगो मैराडोना निश्चित रूप से मुस्कुरा रहे होंगे।"