फुटबॉल प्रैक्टिस के दौरान चियर कर रहे फैन्स पर चिली में गिरा स्टेडियम की छत का एक हिस्सा
चिली के फुटबॉल क्लब कोलो कोलो द्वारा शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक फुटबॉल स्टेडियम की छत का एक हिस्सा गिर गया और चियर कर रहे कई फैन्स हादसे में घायल हो गए। घटना का वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। क्लब ने बताया कि कुछ लोगों के विज्ञापन बोर्ड पर चढ़ने के कारण छत का हिस्सा गिरा।