फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से ओडिशा में एक खिलाड़ी समेत 2 की मौत, 21 घायल

ओडिशा के सुंदरगढ़ में स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई व 21 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक फुटबॉल खिलाड़ी शामिल है जबकि घायलों में अधिकतर दर्शक हैं। बकौल पुलिस, बिजली गिरने के समय आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।

Load More