फेक हैं: उनके नाम का इस्तेमाल कर कलाकारों के लिए पोस्ट डालने वाले फैन पेज से परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन फैन पेज को चेतावनी दी है जो ऐक्ट्रेस के नाम से अन्य कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "ये फेक हैं। मैंने किसी की तारीफ करते हुए व बधाई देते हुए कोई इंटरव्यू या बयान नहीं दिया।" उन्होंने आगे लिखा, "मेरी नज़रें आप पर हैं और आपको रिपोर्ट भी करूंगी।"