फेयरनेस क्रीम्स के इस्तेमाल के कारण भारत में बढ़ रही हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं: स्टडी
'किडनी इंटरनैशनल' में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मर्क्युरी की अधिकता वाले स्किन फेयरनेस क्रीम्स के इस्तेमाल के कारण भारत में किडनी संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जुलाई-2021 से सितंबर-2023 तक मिले मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी के 22 मामलों की जांच के आधार पर यह स्टडी तैयार की गई है। दरअसल, मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी ऐसी कंडीशन है जो किडनी फिल्टर्स को नुकसान पहुंचाती है।