फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने लॉन्च की पेड ब्लू टिक सर्विस
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने 'मेटा वेरिफाइड' नाम से एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसमें यूज़र्स सरकारी आईडी के ज़रिए अपने अकाउंट वेरिफाई कर सकेंगे और उन्हें ब्लू बैज भी मिलेगा। मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने बताया, "मेटा वेरिफाइड वेब पर $11.99/महीना और आईओएस पर $14.99/महीना से शुरू होगा।"