फेसबुक द्वारा $22 बिलियन में वॉट्सऐप के अधिग्रहण का पछतावा है: वॉट्सऐप के पूर्व सीबीओ
वॉट्सऐप के पूर्व चीफ बिज़नेस ऑफिसर (सीबीओ) नीरज अरोड़ा ने ट्वीट किया है, "मैंने $22 बिलियन में फेसबुक द्वारा वॉट्सऐप के अधिग्रहण के लिए बातचीत में मदद की थी। आज मुझे इसका पछतावा है।" उन्होंने आगे लिखा, "हमारा उद्धेश्य स्पष्ट था- यूज़र डेटा माइनिंग नहीं होगी, कोई विज्ञापन नहीं होगा (कभी भी), क्रॉस प्लैटफॉर्म ट्रैकिंग नहीं होगी...लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"