फेसबुक पर उदयपुर जैसा कांड करने की धमकी देने वाला शख्स हरियाणा में हुआ गिरफ्तार
पलवल (हरियाणा) में तौफीक नामक शख्स को फेसबुक लाइव के ज़रिए उदयपुर जैसा कांड करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक शख्स को वीडियो मिला था जिसमें तौफीक कह रहा है कि 'जैसा उदयपुर में हुआ, वह उसका वही हाल करेगा'। बकौल पुलिस, तौफीक हत्या के मामले में ज़मानत पर है।