फेसबुक पर 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े थे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी: खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपी फेसबुक पर 'भगत सिंह फैन क्लब' नामक ग्रुप से जुड़े हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, सभी आरोपी संसद में जाना चाहते थे लेकिन सागर शर्मा और डी मनोरंजन ही पास हासिल कर सके। 6 आरोपियों में से एक फरार है।