फेसबुक पर मिले पुलिसकर्मी से शादी करने यूपी से बिहार पहुंची युवती, स्टेशन परिसर में की शादी
फेसबुक पर दोस्त बने मुज़फ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पुलिसकर्मी से शादी करने के लिए यूपी की युवती बिहार पहुंच गई। इसके बाद रेलवे अधिकारी ने दोनों की रज़ामंदी से स्टेशन परिसर के मंदिर में उनकी शादी कराई। दरअसल, कुछ दिनों से युवक से बातचीत कम होने के बाद रिश्ता टूटने के डर से युवती मुज़फ्फरपुर आ गई थी।