फेसबुक पर 'सेव फिलिस्तीन' लिखकर चंदा मांगने वाला यूपी पुलिस का सिपाही किया गया सस्पेंड
इज़रायल-हमास की जंग को लेकर फिलिस्तीन के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में तैनात सुहैल अंसारी नामक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही ने फेसबुक पर 'सेव फिलिस्तीन' लिखकर चंदा मांगा था जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।