फेसबुक लाइव पर खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाने 3 मिनट में पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली के नंदनगरी इलाके में पुलिस ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक 25-वर्षीय युवक को बचा लिया है। पुलिस को सोमवार रात 9:06 बजे इस घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस 9:09 बजे युवक के घर पहुंच गई। दिल्ली पुलिस की आईएफसीओ इकाई के अनुसार, फेसबुक ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी थी।

Load More