फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन कर लोगों के दिल नहीं जीते जाते: कंगना को लेकर विक्रमादित्य

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर कहा है, "अलग-अलग इलाकों में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन करके लोगों के दिल नहीं जीते जाते हैं।" उन्होंने कहा, "इसके लिए इलाके के इतिहास, भूगोल और धरातल की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। हमारा मंडी के विकास को लेकर विज़न बिल्कुल साफ है।"

Load More